अब गड़बड़ है या घोटाला , क्या बला है ये' ड्रेस - मैलफन्कशनिंग' ? वाकई एक हादसा है या जान बूझ कर किया गया पब्लिसिटी स्टंट जिसे एक्सीडेंट की शक्ल दे दी जाती है ?
हाल ही में अपनी फ़िल्म 'प्लेयर्स' के प्रोमोशनल कार्य क्रम में पहुची अभिनेत्री सोनम कपूर कुछ ऐसी ही परेशानी में पड़ गयीं | उनकी एक शॉर्ट डिज़ाइनर ड्रेस ने उन्हें धोखा दे दिया और बेचारे कैमरे ने उनकी खूबसूरत तस्वीर में वो भी कैद कर लिया जिसने फोटो को एडिट हो कर छपने पर मजबूर कर दिया | हाय ! बेचारे दर्शक सोनम की शॉर्ट वन- पीस ड्रेस देखने से वंचित रह गए | अब यूँ तो ऐसे किस्से 'कोलावेरी दी' की तरह ही पुराने हो गए हैं | आये दिन कोई न कोई अभिनेत्री या मॉडल इस तरह की शर्मिंदगी उठाती रहती है | पर कुछ सिने- विशेषज्ञों की माने तो ऐसी खबरें फ़िल्म में तड़का लगाने क लिए तेल का काम करती हैं |
अब ऐसे इल्ज़ाम भला कौन सा 'स्टार' बर्दाश्त करेगा ? पर जय हो हमारी इंडस्ट्री की हिरोइन्स की, जो इतना सब कुछ सहती हैं और बस जवाब में, 'ऊप्स', 'सॉरी ', 'बाय मिसटेक' बोल देती हैं !! पर सवाल ये है कि ऐसे इल्ज़ाम बर्दाश्त कर के भी इन बेचारी सी अभिनेत्रियों को अपने तन पर कपडा ढ़कने से परहेज़ क्यूँ है ?? ज़रा सोचिये!!